हनुमानजी के नाम
मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी 12 प्रसिद्ध नाम है। आपने हनुमानजी, बजरंगबली, पवनपुत्र ये सभी नाम तो सुने ही होगे।
इन नामों के अलावा भी हनुमान जी के कई नाम से जाने जाते हैं।
बहुत सारे भक्त हैं जिन्हें हनुमानजी के दो तीन नामों के बारे में ही पता है।
हनुमानजी, बजरंगबली, पवनपुत्र ये सभी नाम तो अत्यंत ही प्रभावशाली
हैं लेकिन इसके अलावा भी जो नाम हैं उनकी भी महत्ता काफी अधिक है।
![]() |
| Bajrangbali - Hanuman ji |
आईये पहले जानते हैं वो नाम जिनके पाठ से आपके जीवन में सुख समृद्धि और
यश की प्राप्ति होगी।
हनुमानजी 12 प्रसिद्ध नाम इस प्रकार है:
हनुमानजी अंजनी पुत्र, पवनपुत्र, महाबली, रामेष्ट, फाल्गुन सख, पिंगाक्ष,
अमित विक्रम, उदधि क्रमण, सीता शोक विनासक, लक्ष्मण प्राण दाता, दस ग्रीव दर्पहा।
![]() |
| Bajrangbali - Hanuman ji |
कैसे करें हनुमानजी के 12 नामों का जाप
हनुमानजी के 12 नामों का जाप प्रात: काल में करना चाहिए।
सबसे पहले भक्त को स्नान करके शुद्ध हो जाना चाहिए।
अपने घर में जहां पूजा का स्थान है वहं पूर्व दिशा की ओर आसन लगाकर बैठना चाहिए।
अगर आप हनुमानजी के मंदिर में हैं तो यह उत्तम स्थान है।
बजरंगबली की पूजा करने का इससे बेहतर स्थान हो ही नही सकता है।
भगवान हनुमानजी की प्रतिमा या फिर राम दरबार का चित्र हो तो उत्तम होता है।
हाथ में चावल, पुष्प, दूर्वा लेकर इन 12 नामों का
उच्चारण कर हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए।
क्याें करना चाहिए हनुमानजी के नामों का जाप :
- सुबह उठते ही आप जिस अवस्था में है उसी अवस्था में इन 12 नामों का कम से कम 11 बार जाप करने से व्यक्ति दीर्घायु होता है।
- रोज समय पर हनुमानजी का नाम लेने की ईस्ट की प्राप्ति होती है।
- दोपहर में नाम लेने वाला व्यक्ति लक्ष्मीवान होता है ।
- संध्या के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।
- रात्रि को सोते समय नाम लेने वाले व्यक्ति शत्रुजीत होता है।
- यात्रा के समय एवं न्यायालय(कोर्ट कचहरी) में केस मुकदमों के लिए ये 12 नाम बड़े चमत्कार दिखाएंगे।
- उपरोक्त विषयों के अलावा 12 नामों का निरंतर जाप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं से एवं आकाश पाताल रक्षा करते हैं ।
![]() |
| Bajrangbali - Hanuman ji |
- लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर यह 12 नाम लिखकर मंगलवार के दिन ताबीज बांधने से कभी सिर दर्द नहीं होता है। गले में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है।
- भोजपत्र पर लिखने के काम आने वाला पेन नया होना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें