google-site-verification=eiB6g0L1IAoRT--Fz38AF3GqfCyEEMONO7mMtGVwOXQ कैसे करें हनुमानजी-बजरंगबली की पूजा-Hanumanji-Bajrangbali : Hanumanji puja vidhi
Hanumanji puja vidhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hanumanji puja vidhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 10 मई 2021

Bajrangbali ko kya chadhane se bhakto ko milta ha labh?

Bajrangbali ko kya chadhane se bhakto ko milta ha kaun sa labh?

बजरंगबली को क्या चढाने से भक्तों को मिलता है कौन सा लाभ ?

कलयुग के सबसे शक्तिशाली देवता बजरंगबली/  हनुमानजी की पूजा अराधना से आपको धन, सूख, संतान, संपत्ति सभी चीजों की प्राप्ति हो सकती है। बस करना है तो आपको उनकी अराधना। बिल्कुल एक सच्चे भक्त बनकर आप बजरंग बली हनुमानजी की सेवा में लीन हो जाइये और जैसा कि विधि विधानों में बताया गया है उसी के अनुसार पूजा पाठ शुरू कर दीजिए। देखते ही देखते आपके जीवन की दशा ही बदल जाएगी। 

बोलो , बजरंग बली की जय , महावीर की जय , हनुमानजी की जय।

सियावर राम चंद्र की जय ।

https://bajrangbali-hanumanji.blogspot.com/2021/05/bajrangbali-ko-kya-chadhane-se-bhakto.html
Hanumanji -puja - vidhi


तो आईये जानते हैं कि कैसे बजरंगबली/  हनुमानजी की प्रसन्न करे।

बजरंगबली/ हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए अलग- अलग तरीके से पूजा पाठ और विधि विधान हैं।

तो हनुमानजी को दो तरीके से प्रसन्न किया जा सकता है। एक तो पूजा पाठ करके और दूसरा उन्हें उनके पसंद की पूजा सामग्रियां चढाकर। पहले पूजा सामग्री के बारे में चर्चा कर लेते है।

पूजा सामग्री-

1.  आटे का दीपक 

यदि आप कर्ज के जंजाल में फंसे हैं। आपके सिर से कर्ज उतर नही रहा है। आप बिल्कुल असहाय हो गये  हैं तो घबराये नही। बस आटे के बने दीपक में चमेली का तेल डालकर उसे बरगद (वट वृक्ष) के पत्ते पर रखकर जलाएं। ऐसे पांच(5) पत्तों पर पांच(5)  दीपक रखें और उसे ले जाकर बजरंगबली / हनुमानजी के मंदिर में रख दें। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार को करें। ऐसा स्नान करने के पश्चात शुद्ध अंतरआत्मा से करें। शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली /हनुमानजी को आटे के दीपक लगाने से शनि की बाधा भी दूर हो जाती है। 

2. सिन्दूर चढ़ाकर करें सुमिरन 

मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली /हनुमानजी को घी के साथ सिन्दूर चढाएं कर पूजा अर्चना करें। कहते हैं इससे अटके और बिगड़े काम बन जाते हैं। मंगलवार के दिन व्रत रखकर सिन्दूर से हनुमानजी की पूजा करने एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से मंगली दोष शांत होता है। पंडितों की माने तो सिन्दूर के साथ चमेली का तेल भी चढ़ाना और भी अच्छा है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। कहा जाता है कि शनिवार को सिन्दूर चढाने से भक्त की इच्छाएं पूरी होती हैं।

3. चमेली का तेल चढाएं 

चमेली का तेल हनुमानजी की पूजा के लिए अत्यंत प्रिय है। चमेली का तेल चढाने से बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होते हैं। हर मंगलवार चमेली के तेल का दीपक जलाकर चमेली का तेल और फूल चढ़ाने से हनुमानजी की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। भूत-प्रेत का साया नहीं रहता और किया-कराया भी मिट जाता है। आप अपने घर या मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपके दुश्मनों का नाश होगा। आप सभी विघ्न- बाधाओ से दूर रह सकते हैं। 


4. यदि आपके घर में कोई रोगी है, बीमार है, कष्ट से जूझ रहा है तो प्रतिदिन हनुमानजी के चरणों में तीन कोनों वाला दीपक जलाकर हनुमानजी/ बजरंगबली का पाठ करें। हनुमानजी के कई सारे पाठ है जिसमें हनुमान चालिसा सबसे प्रसिद्ध है। इससे भरपूर लाभ मिलेगा। हनुमानजी के चरणों में शनिवार रात्रि में चारमुख वाला दीपक जलाएं। यह उपाय नियमित रूप से करने पर आपके घर-परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।


5. ध्वज चढ़ाना

हनुमानजी/ बजरंगबली को वैसे तो लाल या केसरिया ध्वज चढ़ाया जाता है। इससे आपका का मान-सम्मान बढ़ता  है, कार्य में सफलता मिलती है।वैसे तो भक्त को हर कार्य में तरक्की मिलती है। यह ध्वज त्रिकोणीय होना चाहिए और उस पर 'राम' लिखा होना चाहिए। इससे सभी प्रकार के धन संपत्ति संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं। हनुमान मंदिर में ध्वजा दान करने पर सर्व कामनाएं पूर्ण होती हैं।

6. तुलसी की माला

बजरंगबली/ हनुमानजी को तुलसी की माला चढ़ाई जाती है। तुलसी का वर्णन शास्त्रों में भी है। इससे तुरंत ही संकट मिट जाते हैं और सुख- समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान को तुलसी की माला चढ़ाने से व्यक्ति को धनलाभ की प्राप्ति होती है। 

6. राम नाम चढ़ाएं

बजरंगबली / हनुमानजी को 'राम' का नाम बहुत प्रिय है। भगवान श्रीराम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत प्रसन्न होते हैं। अब भगवान श्रीराम की पूजा कर हनुमानजी को प्रसन्न कैसे करें ?  तो इसके लिए पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से 'राम' नाम लिखें और इसे हनुमानजी को चढ़ाएं। यह कार्य करने से सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यह भी कर सकते हैं- पीपल के 11 पत्तों पर चंदन या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को चढ़ाएं।


7.  जनेऊ चढाएं

हनुमानजी जनेऊ धारण करते है। दुर्भाग्य से मुक्ति हेतु बजरंगबली / हनुमानजी को मंगलवार को जनेऊ चढ़ाने का प्रावधान है। जनेऊ को यज्ञोपवीत भी कहते हैं। यह पवित्रताक का भी प्रतिक है। 


https://bajrangbali-hanumanji.blogspot.com/2021/05/bajrangbali-ko-kya-chadhane-se-bhakto.html
Hanumanji - puja - vidhi



8. पीले रंग के फूल

फूल तो सभी देवी देवताओं को पसंद है। लेकिन कुछ फूल है जो हनुमानजी को पसंद है। कहा जाता है कि मंगलवार को लाल,  पीले और गुलाबी रंग के फूल से बजरंगबली / हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से आपको लाभ ही लाभ होगा। हनुमानजी जयंती से ही ये सब विधान करना शुरू करें। 


9. लाल चंदन में केसर

बजरंगबली / हनुमानजी को लाल चंदन में केसर मिलाकर चढ़ाएं या उनकी मूर्ति पर इसे लगा दें। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार को करें और इस दौरान घर में हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। इससे गृह- क्लेश दूर हो जाएगा और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। लाल चंदन स्वयं अपने घर में घिसकर तैयार करें। बाजार से खरीदकर ना लाये।

10. लाल लंगोट

चमेली के तेल का दीपक जलाकर और  लाल सिन्दूर के साथ हनुमानजी को लाल लंगोट चढाएं। कहा जाता  है कि ऐसा करने से  जीवन की सभी परीक्षाओं में सफल होते हैं।

11. चोला चढ़ाएं

बजरंगबली/ हनुमानजी को चोला चढ़ाने से भगवान अति प्रसन्न होते हैं। इससे इतना फल प्राप्त होता है जितना कि ऊपर बताये गये सारे विधि करने से। तो प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कम से कम 3  माह में 1 बार चोला चढ़ाने से भक्त के जीवन से विघ्न- बाधा से दूर रहता है। ऐसा करते रहने से उसके जीवन की समस्याएं दूर हो जाती है। ऐसे भक्त के जीवन में 


 सामग्री : 


1. पान का बीड़ा 

यदि आप हनुमानजी / बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पान का बीड़ा चढ़ाएं। आप ये सुनकर हैरान होगें। लेकिन यह सच है। आपने एक कहावत सुनी होगी 'बीड़ा उठाना', इसका मतलब है- कोई महत्वपूर्ण  कार्य अपने ऊपर लेना। यदि आपके जीवन में कोई घोर बाधा या संकट है तो आप भगवान से प्रार्थना करें वो उन बाधाओ को अपने ऊपर लेकर आपको इससे मुक्त इसके लिए आप मंगलवार के दिन किसी मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें। 

2. लौंग, इलायची और सुपारी 

कहा जाता है कि बजरंगबली / हनुमानजी को लौंग, इलायची और सुपारी भी पसंद है। शनिवार के दिन लौंग, सुपारी और इलायची चढ़ाने से शनि का कष्ट दूर हो जाता है। कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें, संकट दूर होगा और धन –वैभव भी प्राप्त होगा।  


3. नारियल चढ़ाएं 

यदि आप आर्थिक संकट में हैं, गरीबी से जूझ रहे हैं तो इससे मुक्ति पाने के लिए एक (1) नारियल पर सिन्दूर लगाएं और मौली यानी लाल धागा बांधें। इसके बाद यह नारियल हनुमानजी को चढ़ाएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार को करें। यदि इसी नारियल को लाल कपड़े में राई के साथ लपेटकर घर के दरवाजे पर बांध दिया जाए, तो घर में किसी भी प्रकार की अला-बला नहीं आती है, जादू-मंतर या तंत्र का असर नहीं होता है और किसी की नजर भी नहीं लगती है।

4.  गुड़-चने का प्रसाद 

बजरंगबली / हनुमानजी को गुड़ और चने का भी भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि इससे मंगल दोष मिटता है। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हालांकि आजकल गुड़ की जगह चिरौंजी ज्यादा मिलती है लेकिन चने के साथ गुड़ का ही संयोग होता है।


5. इमरती   

प्रसाद के रूप में मिठाई तो सभी देवी देवताओं को चढाया जाता है। लेकिन बजरंगबली को खासकर इमरती पसंद इसे चढ़ाने से आपकी जो भी मनोकामनाएं हैं, वे पूर्ण हो जाएंगी। बस, मंगलवार के दिन हनुमानजी को इमरती चढ़ा चढाएं।      


6. लड्‍डू

हनुमानजी को तीन(3) तरह के लड्डू पसंद हैं- एक केसरिया बूंदी लड्‍डू, दूसरा बेसन के लड्डू और तीसरा मलाई-मिश्री के लड्‍डू। इसमें बेसन के लड्‍डू उन्हें खास पसंद हैं। लड्डू चढ़ाने से हनुमानजी भक्तों को दे देते हैं मनचाहा वरदान और उसकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। 

7. केसर-भात

उज्जैन में मंगलनाथ पर केसर-भात से मंगल की शांति होती है। हनुमानजी को भी केसर-भात का भोग लगाया जाता है। इससे हनुमानजी बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। कोई व्यक्ति 5 मंगलवार हनुमानजी को यह नैवेद्य लगाता है, तो उसके हर तरह के संकटों का समाधान होता है।


9. रोट या रोठ

ऐसी मान्यता है मंगलवार के दिन रोट या मीठा रोटी का भोग लगाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।इससे आपको  मनवांछित फल मिलता है। गेहूं के आटे में गुड़, इलायची, और अन्य दूसरे मेवे , घी, दूध आदि मिलाकर रोट बनाया जाता है। कुछ जगह इसे सेंककर रोटी जैसा बनाकर भोग लगाते हैं और कुछ जगह इसे पूरियों की तरह तलकर इसका भोग लगाते हैं। यह रोट हनुमानजी को बहुत प्रिय है।


10. पंच मेवा

मेवा भी हनुमानजी के लिए बहुत प्रिय है। मेवा में कौन सा मेवा चढाना चाहिए तो ये हैं काजू , बादाम, किशमिश, छुआरा, गरी (नारियल)। इसे पंचमेवा के नाम से भी जाना जाता है। इसका भी हनुमानजी को भोग लगता है।

बोलो बजरंगबली की जय,

जय हनुमानजी की  जय,  बजरंगबली की जय।


समाप्त


रविवार, 23 अगस्त 2020

Hanumanji puja vidhi इस विधि पूजा से हनुमानजी होंगे प्रसन्न

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग के सबसे शक्तिशाली देवता हैं।

नियम निष्ठा से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से हनुमानजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना को पूरा करते हैं।

हनुमानजी की पूजा के कुछ उपाय नीचे बताये गये हैं। साथ ही कुछ टोना- टोकटे भी बताये गये हैं जिसके करने से भक्तों को कुछ ही समय में मनचाही सफलता प्राप्त होती है।

https://bajrangbali-hanumanji.blogspot.com
hanuman - ji 



Hanumanji जी को  प्रसन्न करने के लिए  कुछ खास Hanumanji ki puja विधि है।


यदि आप उसका पालन करते हैं तो देखते ही देखते सफलता आपके कदम चूमेगी।

मान्यता है कि मंगलवार का दिन हनुमान जी की  पूजा के लिए विशेष दिन है।

तो क्या है वह  पूजा की विधि जिसके करने से हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं और आपकी जीवन की विघ्न बाधाओं को दूर कर आपके जीवन में खुशहाली रहते हैं ।


  तो आइए जानते हैं उस Hanumanji ki puja विधि के बारे में:

 

1. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से बहुत जल्द ही  हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।

2. मंगलवार के दिन किसी मंदिर में हनुमानजी का ध्वजा  चढ़ाने और  दान पुण्य करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

3. शनिवार का दिन भी हनुमान जी के लिए विशेष माना गया है । लेकिन मंगलवार का दिन शनिवार से भी उत्तम दिन माना गया है 

4. मंगलवार के दिन मंदिर में सिंदूर चढ़ाने और हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत फलदायी है। कहा जाता है कि इससे जीवन के सारे दुख- दर्द दूर हो जाते हैं।

https://bajrangbali-hanumanji.blogspot.com
Hanuman - ji 

5. कहा जाता है कि हनुमानजी के मंदिर में रामरक्षा- स्तोत्र का पाठ करने से  आप कर्ज  से मुक्त हो जाते हैं । आपके ऊपर जो भी ऋण है उससे उन्हें मुक्त मिल जाती हैं। आपके बिगड़े काम बन जाते हैं।

6. मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा कर नियमित रूप से पान का बीड़ा चढ़ाने से आपके जीवन में रोजगार के अवसर बनते हैं।

7. मंगलवार के दिन बरगद के पत्ते को तोड़कर उसे गंगाजल से धोकर हनुमान जी को चढ़ाने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आपके आपके जीवन में आर्थिक तंगी दूर होती है।

8. मंगलवार की शाम हनुमानजी की प्रतिमा पर गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र चढ़ाने से भी आपके जीवन में आर्थिक उन्नति होगी। 

9. कहा जाता है कि मंगलवार के दिन व्रत रखकर शाम को लड्डू या बूंदी का प्रसाद हनुमानजी को चढ़ाकर बांटने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होती है। या संतान से जुड़ी बाधाएं दूर होती है।

10. ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी के पैरों के नीचे फिटकरी रखने से आपके जीवन में बूरे ख्याल और सपने नहीं आएंगे 

11. मंगलवार को हनुमानजी की प्रतिमा के सामने तिल का तेल या सरसों का तेल का दीपक जलाने से दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है।

12. कहते हैं मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में 108 बार  रामजी के नाम का जाप करने से हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं । क्योंकि हनुमानजी श्रीरामचंद्र जी के  प्रिय भक्त  हैं । इसीलिए जो भी श्रीरामचंद्र जी के नाम का जाप करता है  उससे हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

और उन्हें वरदान देते हैं। मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी दोष भी जल्दी खत्म हो जाता है।

 

https://bajrangbali-hanumanji.blogspot.com
Hanuman - ji

13. मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में बैठकर पूजा - अर्चना करने के बाद तिलक लगाएं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके जीवन की सभी बाधाएं अपने आप दूर हो जाएंगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लेकिन पूजा नियमित रूप से करें कहा जाता है कि इसमें कोताही बरतने पर आपकी  आराधना- भक्ति खंडित हो जाती है।

14. ऐसा भी कहा जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें तो इससे भी आपकी समस्या दूर होती है 

15. ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान ध्यान के उपरांत स्वच्छ वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ से 11 पीपल के पत्ते तोड़े इसे साफ पानी से धो लें और गंगाजल से शुद्ध कर ले। फिर पत्तों पर कुमकुम और चंदन से श्रीराम का नाम लिखें यह उपाय बेहद चमत्कारिक है।  इससे शीघ्र मनोकामना पूर्ति होती है।

16. मंगलवार को गाय को रोटी देना शुभ माना गया है।

17 मंगलवार के दिन मंदिर में नारियल चढ़ाना भी शुभ माना गया है।

18. मंगलवार के दिन श्री गणेशजी को लाल वस्त्र,  लाल फूल  चढ़ाना लाल  भोग लगाने से आपकी मनोकामना की पूर्ति होती है। 

19 मन की शांति के लिए पांच लाल फूल मिट्टी के बर्तन में अनाज के साथ रखें। और इसे अपने घर के छत के पूर्वी कोने में  ढक कर रखें  दे। और अगले मंगलवार को  मिट्टी के बर्तन से फूल निकालने और अनाज को छत पर फैला दें । फूल को घर में रखें इससे आपके जीवन में तनाव दूर कम होंगे। और आपके मन में शांति आएगी। परिवार में कला नहीं होगा सुख शांति बनी रहेगी। 

20. मंगलवार को इन चीजों का करें दान तो मिलेगा भरपूर  वरदान। 

मंगलवार को इन चीजों के दान का विशेष महत्व है। 

तांबा, सोना, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, सिंदूर, लाल फूल ,   मृगछाला , मसूर की दाल, लाल पत्थर और लाल मूंगा।

 

ये भी पढें : 

हनुमान चालिसा / Hanuman Chalisa के जाप से कैसे भागते हैं भूत-पिसाच